September 9, 2026

MP में Renewable Energy को बड़ा बढ़ावा, ADB के साथ समझौता; ₹8 हजार करोड़ नहीं, 1 अरब डॉलर तक निजी निवेश की तैयारी

Image


भोपाल, 7 सितंबर। मध्यप्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा भंडारण को बढ़ावा देने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) और मध्यप्रदेश सरकार के बीच महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। ADB ने भारत में पहली बार Transaction Advisory Services (TAS) के तहत मध्यप्रदेश सरकार के साथ यह समझौता किया है।
समझौते के तहत प्रदेश में तीन Renewable Energy Projects को Public-Private Partnership (PPP) मॉडल के जरिए विकसित करने में ADB सलाहकार की भूमिका निभाएगा। इस पहल से 1 अरब अमेरिकी डॉलर तक निजी निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है।
शाजापुर में बनेगा Solar Power और Battery Storage Project
इन परियोजनाओं में शाजापुर में Solar Power Generation और Battery Energy Storage Facility भी शामिल है। इस परियोजना का उद्देश्य बिजली की सबसे ज्यादा मांग वाले समय में बिजली उपलब्ध कराना और राज्य के पावर ग्रिड की स्थिरता मजबूत करना है।
Battery Energy Storage के जरिए सौर ऊर्जा से उपलब्ध बिजली को जरूरत के समय इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। खासकर उन समयों में जब सौर ऊर्जा का उत्पादन उपलब्ध नहीं होता, यह व्यवस्था बिजली की विश्वसनीयता बनाए रखने में सहायक हो सकती है।
ADB करेगा PPP Projects की तैयारी में मदद
ADB इन परियोजनाओं के लिए Transaction Advisor के रूप में काम करेगा। इसके तहत परियोजनाओं की तैयारी, उनकी वित्तीय एवं व्यावसायिक संरचना और Procurement प्रक्रिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर की बेहतर प्रक्रियाओं के आधार पर सलाह दी जाएगी।
ADB के भारत के कंट्री डायरेक्टर Mio Oka ने कहा कि सार्वजनिक संसाधन अकेले भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा नहीं कर सकते। उनके मुताबिक सही तरीके से तैयार PPP परियोजनाओं के जरिए निजी निवेश को आकर्षित किया जा सकता है।
2030 तक 50% बिजली Renewable Sources से
यह पहल मध्यप्रदेश की Renewable Energy Policy 2025 के लक्ष्यों से जुड़ी है। नीति के तहत राज्य में Renewable Energy और Energy Storage क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक राज्य की बिजली मांग का 50 प्रतिशत Renewable Energy Sources से पूरा किया जा सके।

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *