September 5, 2026

🚨 ShivpuriTezKhabar | मड़ीखेड़ा बांध के 4 गेट खोले गए, सिंध नदी में छोड़ा जा रहा पानी

Dam



शिवपुरी, 4 सितंबर 2026

अटल सागर (मड़ीखेड़ा बांध) में लगातार हो रही जल आवक और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शाम 3:30 बजे से मड़ीखेड़ा बांध के जलद्वार खोल दिए गए हैं। वर्तमान में 4 गेट खुले हैं और सिंध नदी में पानी की निकासी शुरू हो गई है।

प्राप्त सूचना के अनुसार बांध से 1100 क्यूमेक (cumec) पानी सिंध नदी में छोड़ा जाना है। इसके चलते सिंध नदी के किनारे बसे गांवों में लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

⚠️ इन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता

मड़ीखेड़ा प्रभावित क्षेत्र:
मड़ीखेड़ा, धमकन, पचपेड़िया, कल्याणपुर, नानकपुर, सुल्तानपुर और पवा।

मोहनी पिकअप वियर प्रभावित क्षेत्र:
ख्यावदा, साबोली, सुडा, धमधौली, सीहोर, निहाबारा, सुड, पनघटा, मगरोनी और पुलाहा।

पवा क्षेत्र में भी तेज जलप्रवाह का दृश्य सामने आया है। ऐसे में नदी और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।



👉 लोग नदी किनारे न जाएं और स्थानीय प्रशासन की चेतावनी का पालन करें।

Pwa
WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *