November 23, 2026

विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने पत्रकारों को किया सम्मानित, बोले– कमियां भी सामने लाएं, ताकि उनमें सुधार कर सकूंखनियाधाना। विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने आज गायत्री मंदिर परिसर में नगर के पत्रकारों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान पत्रकारों का सम्मान करते हुए विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। समाज में होने वाले किसी भी गलत काम या समस्या को पत्रकार अपनी लेखनी के जरिए उजागर कर जनता और जनप्रतिनिधियों के सामने लाते हैं। समाज में जागरूकता लाने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में पत्रकारों की अहम भूमिका रहती है।विधायक ने पत्रकारों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे उनकी गलतियों और कमियों को भी बेझिझक उजागर करें, जिससे वे उनमें सुधार ला सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगर और आसपास के क्षेत्र में जो भी समस्याएं हों, उनकी जानकारी लगातार उन तक पहुंचाते रहें, ताकि उनका निराकरण कराने का प्रयास किया जा सके।उन्होंने कहा कि मीडिया की सकारात्मक आलोचना जनप्रतिनिधियों को और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करती है। इस मौके पर विधायक ने समाज के प्रति पत्रकारों के योगदान की प्रशंसा करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।आयोजन में पत्रकार संतोष शर्मा, अनिल पांडे, हिमांशु झा (पत्रिका), दिनेश झा, गणेश सोनी, सुरेंद्र पांडे, स्वप्निल जैन, शिवकांत सोनी, आदेश सेन, नरेंद्र जैन, अतुल जैन, विवेक कटारे, शिवम पांडे और अजय शर्मा सहित नगर के अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *