हैंडबॉल में संभाग उपविजेता

फाइनल मुकाबले में जनजाति कार्य विभाग ने 11-7 से दी शिकस्त
शिवपुरी । कुक्षी में आयोजित 14 वर्ष बालिका वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता में ग्वालियर संभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ग्वालियर संभाग का सामना जनजाति कार्य विभाग की टीम से हुआ।
फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें जनजाति कार्य विभाग की टीम ने 11-7 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। ग्वालियर संभाग की बालिका खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का प्रदर्शन किया तथा अपने शानदार प्रदर्शन से संभाग का गौरव बढ़ाया। ग्वालियर टीम के दलप्रबंदक राघवेंद्र प्रताप रघुवंशी कोच महेंद्र रघुवंशी और ग्वालियर संभाग की टीम को प्रतियोगिता मे विजय होने पर श्री आकाश यादव जी ( जिला शिक्षा अधिकारी) श्री चंद्रशेखर बेमटे ( जिला क्रीड़ा अधिकारी) श्री महेन्द्र सिंह तोमर,बसंत शर्मा,यादवेन्द्र चौधरी, अजय⁷ बाथम, बृजमोहन सिंह ,अनिल शिवनाथ सिंह सहित , प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों ने बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






