

दतिया से शिवपुरी ले जा रहे ३ किलो गांजे के साथ तस्कर को पकड़ा
आरोपी के खिलाफ किया एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
शिवपुरी। जिले की दिनारा थाना पुलिस ने एक तस्कर को ४० हजार रुपए कीमत के ३ किलो १७ ग्राम गांजे की खेप के साथ पकडऩे की कार्रवाई की है। आरोपी युवक यह गांजा दतिया से शिवपुरी ले जा रहा था और पुलिस ने उसे सही समय पर पकड़ लिया। आरोपी पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
दिनारा थाना प्रभारी विनोद भार्गव ने बताया कि उनको बीती शाम एक सूचना मिली थी कि एक युवक गांजे की खेप लेकर शिवपुरी तरफ जा रहा है। सूचना पर से पुलिस टीम ने सरकारी अस्पताल के पास सेवड़ी दिनारा रोड से एक युवक कल्लन उर्फ कल्ला(४२) पुत्र सुखदीन यादव निवासी ग्राम गरैरा थाना जिगना दतिया को पकड़ लिया। कल्लन के पास से पुलिस को एक बोरी में ३ किलो १७ ग्राम गांजा मिला जो कि ४० हजार रुपए कीमत का है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह माल वह शिवपुरी में खपाने के लिए जा रहा था और वह पहले भी कई बार गांजे की सप्लाई शिवपुरी में कर चुका है। पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।
Smuggler caught with 3 kg ganja while taking it from Datia to Shivpuri
Case registered against the accused under NDPS Act
Shivpuri. Dinara police station of the district has taken action to catch a smuggler with a consignment of 3 kg 17 grams of ganja worth 40 thousand rupees. The accused youth was taking this ganja from Datia to Shivpuri and the police caught him at the right time. The police has registered a case against the accused under the NDPS Act.
Dinara police station in-charge Vinod Bhargava said that he had received an information last evening that a youth is going towards Shivpuri with a consignment of ganja. On the information, the police team caught a youth Kallan alias Kalla (42) son Sukhdin Yadav resident of village Garaira police station Jigana Datia from Sevdi Dinara Road near the government hospital. Police found 3 kg 17 grams of ganja in a sack from Kallan which is worth 40 thousand rupees. During interrogation, the accused told that he was going to sell this stuff in Shivpuri and he has supplied ganja in Shivpuri many times before. Police has registered a case against the accused and started further investigation.
shivpuri
shivpurinews
news
shivpuritez
shivpuritezkhabar.com
shivpuriteznews.com
shivpuriteznews
tez
khabar