October 15, 2025

भारत में HMPV वायरस के मामले, बच्चों और बुजुर्गों पर असर

9 cases



भारत में HMPV (ह्यूमन मेटा न्यूमो वायरस) संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 6 से 8 जनवरी के बीच, विभिन्न राज्यों में 9 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। इनमें छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर संक्रमण का प्रभाव अधिक देखा गया है।

संक्रमण के प्रमुख मामले:

1. कर्नाटक: 6 जनवरी को 8 महीने और 3 महीने के दो बच्चों में वायरस की पुष्टि।


2. गुजरात: 6 जनवरी को 2 महीने का बच्चा पॉजिटिव पाया गया।


3. बंगाल: 6 जनवरी को 5 महीने का बच्चा संक्रमित हुआ।


4. तमिलनाडु: 6 जनवरी को 69 साल के बुजुर्ग में संक्रमण।


5. चेन्नई: 6 जनवरी को 45 साल का व्यक्ति पॉजिटिव।


6. नागपुर: 7 जनवरी को 13 साल की बच्ची और 7 साल का बच्चा संक्रमित।


7. मुंबई: 8 जनवरी को 6 महीने की बच्ची में वायरस की पुष्टि।



विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है, और कमजोर इम्यूनिटी वाले बच्चों और बुजुर्गों को अधिक खतरा है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने और समय पर जांच कराने की सलाह दी है।

सावधानियां:

भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनें।

बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें।

बुखार, सर्दी या सांस लेने में कठिनाई होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।


HMPV संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्य कदम उठाए जाएंगे

Team: Shivpuritezkhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page