September 21, 2026

शिवपुरी में तेज बारिश से मनीखेड़ा डेम के 2 गेट खुले, जल्द खुल सकते हैं 6 गेट

📍 शिवपुरी | 18 जुलाई 2025

शिवपुरी शहर और अंचल में शुक्रवार सुबह से जारी तेज बारिश के चलते अटल सागर मनीखेड़ा डेम के 2 गेट आज सुबह 9 बजे खोले गए। यह इस मानसून सीजन में तीसरी बार है जब डेम के गेट खोले गए हैं।

डेम प्रबंधन के अनुसार, लगातार बारिश और पानी के तेज बहाव को देखते हुए जल्द ही गेटों की संख्या बढ़ाकर 6 की जा सकती है। पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की कई रपटों पर पानी बह रहा है और लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

अब तक जिले में 700 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि जिले की औसत वार्षिक वर्षा 816.3 मिमी होती है। नरवर क्षेत्र में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की जा रही है।

प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, साथ ही बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Shivpuritezkhabar.com

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *