September 21, 2026

शिवपुरी।

Official letter


शिवपुरी-गुना के सांसद एवं देश के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया का संसदीय क्षेत्र में दौरा कार्यक्रम आधिकारिक रूप से फाइनल कर दिया गया है। जारी टूर प्रोग्राम के अनुसार वे 27 नवंबर 2025 को शिवपुरी पहुंचेंगे और यहां आयोजित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भागवत कथा में सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री 27 नवंबर को गुना जिले के सिंघवासा से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान करेंगे और शाम 5:15 बजे शिवपुरी के लुधावली स्थित नर्सरी गार्डन पहुंचेंगे, जहां 5:15 से 5:45 बजे तक उनका स्थानीय कार्यक्रम निर्धारित है। इसके पश्चात वे भागवत कथा स्थल पहुंचकर कथा श्रवण करेंगे।

उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं तथा कथा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Shivpuritezkhabar.comhttp://Shivpuritezkhabar.com

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *