September 21, 2026

शिवपुरी में कड़ाके की ठंड का कहर, नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल फिर 2 दिन बंद, 9 और 10 को

आदेश


शिवपुरी | 08 जनवरी 2026
शिवपुरी जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बार फिर विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, शिवपुरी द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सी.बी.एस.ई. एवं आई.सी.एस.ई. विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए 09 जनवरी 2026 एवं 10 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा, जबकि शिक्षकों को नियमित रूप से अपनी-अपनी शालाओं में उपस्थित रहकर शासकीय कार्य संपादित करना होगा।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षाएं यथावत अपने निर्धारित समय पर संचालित होती रहेंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य, आवागमन तथा अत्यधिक ठंड से होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

ShivpuritezKhabar.com

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *