
हजीरा के पहाड़ पर चरने गई ७ बकरियों को तेंदुए ने उतारा मौत के घाट
नरवर। जिले के नरवर नगर के मुबारिकपुर वार्ड नंबर ८ निवासी एक चरवाहे की ७ बकरियां बीते रोज पास स्थित हजीरा पहाड़ी पर चरने गई थी। तभी वहां पर एक तेंदुए ने बकरियों पर हमला बोलकर उनको मार दिया। मामले की सूचना पर से वन विभाग ने बकरियों का पीएम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर ८ निवासी लाखन सिंह कुशवाह की ७ बकरियां हजीरा पहाड़ी पर चरने गई थी। रात होने के कारण वह पहाड़ी से नीचे नही आई। देर रात टार्च की रोशनी में लाखन अपने कुछ साथियों के साथ पहाड़ी पर बकरियों को देखने गया तो एक बकरी मरणासन्न हालत में पेड पर लटकी थी, जबकि पास में ही शेष ६ बकरी मृत हालत में थी। लाखन ने बताया कि एक तेंदुए ने पहाड़ी को अपना निशाना बना रखा है और वह पहले भी कुछ मवेशियों पर हमला कर चुका है।
मामले की सूचना वन विभाग को दी गई जिस पर से वन अमले ने मामले में आगे की पड़ताल शुरू कर दी है। इधर बकरी मालिक ने उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Leopard kills 7 goats that went to graze on Hajira hill
Narwar. 7 goats of a shepherd resident of Mubarikpur ward number 8 of Narwar town of the district went to graze on Hajira hill located nearby yesterday. Then a leopard attacked the goats and killed them. On receiving the information of the case, the forest department has started further action by conducting post-mortem of the goats.
7 goats of Lakhan Singh Kushwaha, resident of ward number 8, went to graze on Hajira hill. Due to nightfall, they did not come down from the hill. Late night, in the light of torch, Lakhan went to see the goats on the hill with some of his friends, then one goat was hanging on the tree in a dying condition, while the remaining 6 goats were lying dead nearby. Lakhan told that a leopard has made the hill its target and it has attacked some cattle earlier also.
The Forest Department was informed about the matter after which the forest staff has started further investigation into the matter. Meanwhile, the goat owner has demanded proper compensation.
#news