October 10, 2025

दो सैकड़ा से अधिक झांकी समितियों व कलाकारों को मिला सम्मान
गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित
शिवपुरी। धार्मिक एकता व अखंडता के लिए समर्पित संस्था गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शुक्रवार रात शहर की परिणय वाटिका में आयोजित हुआ। इसमें दो सैकड़ा से अधिक कलाकारों व झांकी लगाने वाली संस्थाओं को नगद पुरस्कार के साथ शील्ड व प्रमाण पत्र दिए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, अध्यक्षता हाईकोर्ट एडवोकेट संगीता जोशी व कार्यक्रम में अध्यक्ष तेजमल सांखला, संयोजक रामकृष्ण मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष जैन, सचिव मुकेश आचार्य,बृज दुबे, संचालन कर रहे महासचिव महेंद्र रावत मंचासीन रहे। ततपश्चात स्वागत भाषण समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला ने पढ़ा। कार्यक्रम में समिति के सौरभ सांखला, वरुण भार्गव, राजीव शर्मा, कार्तिक जैन, विजय चौकसे, सचिन सेन, श्याम राठौर, कालूराम शिवहरे, तरुण अग्रवाल, विष्णु सोनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बॉक्स
इन प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन
गत वर्ष गणेश समारोह में चल झांकी, अचल झांकी, सुंदर विमान, सुंदर पांडाल, जूनियर, सीनियर वर्ग नृत्य प्रतियोगिता, डुएट नृत्य, ढोल वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इन सभी के विजेताओं को नगद राशि, शील्ड व प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके साथ ही आर्केस्ट्रा ग्रुप मुकेश म्यूजिकल ग्रुप के ऑर्गेनाइजर शिवांश आचार्य,मुकेश आचार्य, प्रियंका मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, आशीष जैन,उदय शाक्य, अलख शाक्य, नवीन सिनोरिया, प्रशांत शाक्य, अजय, मनोज शाक्य, विनय सिनोरिया को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page