September 22, 2026

राष्ट्रीय खिलाडी अनुज, मोहित, दीपक व कृष्ण समाधिया का ग्वालियर में हुआ सम्मान
शिवपुरी  उन्नीसवां राष्ट्रीय ध्यानचंद अवार्ड खेल सम्मान समारोह बुधवार को ग्वालियर में चेम्बर आफॅ  कामर्स के सभागार में आयोजित हुआ। प्रदेश की प्रतिनिधि खेल संस्था उड़ान द्वारा राष्ट्रीय ध्यानचंद अवार्ड खेल सम्मान समारोह में हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुज बाथम, हैंडबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहित रजक व दीपक कुशवाहा और एथलेटिक्स के राष्ट्रीय खिलाड़ी कृष्णा समाधिया का सम्मान किया गया। यह चारो खिलाड़ी शिवपुरी के है और खेल स्टेडियम में प्रेक्टिस करते है।
समारोह में मुख्य अतिथि ग्वालियर नगर निगम महापौर डॉ शोभा सिकरवार एवं अध्यक्षता मध्यप्रदेश क्याकिंग कैनोइंग संघ के अध्यक्ष पीएस बुंदेला ने की। समारोह में खलील अहमद वरिष्ठ मंडल प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम एवं अंतर्राष्ट्रीय हांकी खिलाड़ी हसरत कुरेशी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी खिलाड़ी और कोच को मेजर ध्यानचंद अवार्ड प्राप्त करने पर महेंद्र सिंह तोमर पूर्व जिला क्रीडा अधिकारी, चंद्रशेखर  बेमटे जिला क्रीडा अधिकारी शिवपुरी, डॉ केके खरे  जिला क्रीड़ा अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग, फिजिकल कॉलेज प्राचार्य जगदीश मकवाना, बसंत शर्मा, यादवेंद्र चौधरी आदि ने बधाई दी है।

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *