March 24, 2026
20250516_221023.jpg

असुनवाई को लेकर शिवपुरी विधायक बोले: यह नगर पालिका नही बल्कि नरक पालिका है

जसुनवाई को लेकर शिवपुरी विधायक बोले: यह नगर पालिका नही बल्कि नरक पालिका है


माइनिंग, राजस्व से लेकर अन्य सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार को लेकर विधायक ने की प्रेसवार्ता
शिवपुरी। भाजपा शासनकाल में इस कदर भ्रष्टाचार है, कि आमजनता से लेकर विधायक तक इससे अछूते नही है। शुक्रवार को शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन ने अपने निवास पर एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पीड़ा जाहिर करते हुए खुद को प्रशासनिक अधिकारियों के सामने असहाय बताया। उनका कहना था कि शिवपुरी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों को वह विधानसभा में उठाएगें और वहां भी सुनवाई नही हुई तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगें। विधायक के अपनी ही सरकार के खिलाफ तीखे तेवरों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासनिक भ्रष्टाचार के मामलों में विधायक की भी सुनवाई नही हो रही है।
विधायक जैन ने प्रेसवार्ता में आगे बताया कि मैरे इन दो शब्दो से ही आप नगर पालिका के हालातों को समझ सकते है। शिवपुरी में नगर पालिका नही बल्कि नरक पालिका स्थापित है। यहां कोई काम सही से नही हो रहा और नगर पालिका मेरे कंट्रोल से बाहर है। इतना ही नही विधायक ने खनिज विभाग, राजस्व, फूड से लेकर पोषण आहार केन्द्र को भी आड़े हाथों लेते हुए बताया कि इन सभी में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। जब विधायक से पूछा गया कि इस भ्रष्टाचार के पीछे किस नेता का संरक्षण है तो वह यू टर्न लेते हुए बोले कि भाजपा सरकार में कोई नेता नही है जो कि इन अधिकारियों को संरक्षण दें, लेकिन फिर भी यह अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे है।

SHIVPURITEZKHABAR.COM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *