ShivpuriTezKhabar | रीवा में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों
ShivpuriTezKhabar | रीवा में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 30 घायल

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बुधवार, 2 सितंबर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर गुढ़ थाना क्षेत्र के बदवार के पास एक निजी यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई।
पुलिस के अनुसार, हादसा शाम करीब 4:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पलट गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी ने PTI को बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।






