September 22, 2026

पेड़ से टकराया वाहन, एक की मौत, ५ घायल
करैरा। जिले के करैरा थाना अंतर्गत ग्राम श्योपुरा के पास एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। हादसे में वाहन सवार ६ लोगों में से १ की मौत हो गई, जबकि ५ गंभीर घायल है, जिनको इलाज के लिए झांसी अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक झांसी निवासी अशरत राईन (२१) अपने ५ दोस्तो के साथ एक बुलेरो वाहन में सवार होकर झांसी से शिवपुरी किसी रिश्तेदार के यहां पर आ रहा था। रविवार दोपहर करीब २ बजे उनका वाहन करैरा के ग्राम श्योपुरा में अलखनंदा होटल के पास अनियंत्रित हो गया ओर एक पेड़ से तेज गति में जा टकराया। हादसे में अशरत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि शेष ५ लोग जख्मी है, जिनको इलाज के लिए झांसी अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *