
शिवपुरी | 06 जनवरी 2026
शिवपुरी जिले में बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, शिवपुरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं सी.बी.एस.ई. विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए 07 जनवरी 2026 और 08 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा, जबकि शिक्षकों को नियमित रूप से अपनी-अपनी शालाओं में उपस्थित रहकर शासकीय कार्य संपादित करना होगा।
इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि परीक्षाएं यथावत संचालित रहेंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, आवागमन और अत्यधिक ठंड से होने वाली परेशानियों को देखते हुए लिया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।





