January 31, 2026
आदेश

शिवपुरी। जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
शिवपुरी जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई एवं आईसीएसई विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 05 जनवरी 2026 और 06 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी, शिवपुरी द्वारा जारी किया गया है। आदेश के अनुसार,
शिक्षकों की उपस्थिति विद्यालयों में अनिवार्य रहेगी।
सभी परीक्षाएं यथावत संचालित होंगी।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

ShivpuritezKhabar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *