
शिवपुरी में कड़ाके की ठंड के कारण कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित
शिवपुरी। जिले में अचानक हुई बारिश, अत्यधिक ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। शिवपुरी जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 28 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। शिक्षक नियमित रूप से विद्यालयों में उपस्थित होकर शासकीय कार्य संपादित करेंगे, वहीं परीक्षाएं यथावत संचालित रहेंगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा और सभी विद्यालयों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना होगा





