October 11, 2025

शादी के बाद पहली बार मायके आई महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने किया छेड़छाड़ का केस
दुष्कर्म का केस दर्ज कराने बजरंग दल व विहिप ने किया एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
रन्नौद। जिले के रन्नौद नगर में अभी कुछ दिन पूर्व एक महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म कर दिया। पीडि़ता जब पुलिस के पास पहुंची तो छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया। गुरूवार को इसी मामले में दुष्कर्म की धाराएं इजाफा करने के लिए परिजन व बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर केस दर्ज करने की मांग की। हालांकि पुलिस अब पीडि़ता के बयानो के बाद दुष्कर्म की धारा जोडऩे की बात बोल रही है।
पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी ९ जुलाई को हुई थी। शादी से पहले उसके साथ उसके पड़ौसी सलमान खान ने दुष्कर्म किया और उस समय उसने इसलिए शिकायत दर्ज नही कराई क्योंकि उसकी शादी होनी थी। शादी के बाद जब वह वापस अपने मायके आकर जब हैडपंप पर पानी भरने गई तो फिर सलमान ने उसे पकड़ लिया और पास के एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने दुष्कर्म की जगह छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया। अब इस पूरे मामले में पीडि़ता व उसके परिजनो सहित बजरंग दल व विहिप के नेताओं ने आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज करने की मांग की है। इधर मामले में रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद चौहान का कहना है कि हमारे पास पीडि़ता ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी, उसकी रिकोर्डिग है। अब अगर दुष्कर्म हुआ है तो हम उसके बयानों पर दुष्कर्म की धारा मामले में जोड़ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page