September 22, 2026

शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की एक महिला आरोपी को पकड़ा
करैरा। जिले की करैरा थाना पुलिस ने एक सूचना पर से शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को पकडऩे की कार्रवाई की है। ४ अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की विवेचना जारी है।
जानकारी के मुताबिक फरियादी अशोक (२८)पुत्र मेवालाल प्रजापति निवासी गोरबर थाना खनियांधाना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एसपी सिंह चौहान, रानी शर्मा उर्फ जामवती पाल निवासी टीला, प्रीती लोधी निवासी तिंधारी व रानी शर्मा के पिता रामस्वरूप शर्मा ने विगत दिनो एक शपथ पत्र करैरा में ६० हजार रुपए लेकर तैयार कराया जिसमें रानी शर्मा व मेरे साथ लिव इन रिलेशनशिप (पति-पत्नी)के रूप में रहने की बात का उल्लेख किया। इस लिखा पढ़ी के बाद एसपी सिंह चौहान अपने साथियों के साथ चला गया। इधर रानी शर्मा के साथ उसका पति बना अशोक प्रजापति बाजार में खरीददारी करने गया तो बाजार से रानी शर्मा बातों में उलझाकर अशोक को चकमा देकर फरार हो गई। बता दें कि रानी शर्मा का सही नाम जामवती पाल है। इन सभी लोगों ने अशोक प्रजापति के साथ धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरोह के एक सदस्य प्रीति शर्मा निवासी तिधारी भौँती को पकड़ लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बता दें कि यह गिरोह भोले भाले लोगों के साथ इसी तरह की वारदातों को अंजाम देते है।

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *