March 24, 2026
img-20241011-wa00034000302433683137020.jpg
पति की जहर गटकने से तो पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

पति की जहर गटकने से तो पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान
४ माह पूर्व दोनो ने किया था प्रेम विवाह, पवजी खेलने के दौरान हुई थी दोनो की दोस्ती
घटना के कारण अज्ञात, मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस
खनियांधाना(शिवपुरी)। जिले के खनियांधाना के ग्राम चमरौआ निवासी एक युवक व उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह दोनो के शव कमरे में मिले। दरवाजा तोडक़र दोनो के शव बाहर निकाले गए। दोनो ने चार माह पूर्व प्रेम विवाह किया था और उनकी दोस्ती पवजी गेम खेलने के दौरान हुई थी। पुलिस दोनो के शवों का पीएम कराकर मामले की जांच में लगी है।
चमरौआ निवासी विनोद अहिरवार(२३) कुछ साल पहले दिल्ली पढ़ाई करने गया था। विनोद को पवजी गेम खेलने का शौक था और इसी खेल के दौरान उसकी दोस्ती ऑनलाइन दिल्ली की ही अंजली कुशवाह(२१) से हो गई थी। बाद में दोनो मिले और उनके बीच प्यार हो गया। दोनो ने शादी करने की बात अपने परिजनो से की तो पहले दोनो के परिजन राजी नही हुए, लेकिन कुछ दिन बाद मान गए और दोनो ने ११ जुलाई २०२४ को शादी कर ली। शादी के बाद दोनो खनियांधाना के चमरौआ में रहने लगे। चूंकि शादी करने में विनोद के २ से ३ लाख रुपए खर्च हो गए और वह कुछ काम भी नही करता था। इसी कारण से कुछ दिन से दोनो के बीच विवाद होता रहता था। शुक्रवार सुबह करीब ९ बजे दोनो के शव घर के एक बंद कमरे में मिले। मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा तो विनोद का शव जमीन पर पड़ा था और अंजली का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मरने से पहले अंजनी ने मेंहदी से अपना नाम पति के हाथों पर और पति का नाम अपने हाथों पर लिखा था। हालांकि घटना के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। संयोग की बात है कि दोनो ने ११ जुलाई को शादी की और ११ अक्टूबर को ही उनके शव कमरे में मिले। शादी व मौत की तारीख ११ ही हुई।
यह बोले टीआई
– दोनो पति-पत्नी मृत हालत में बंद कमरे में मिले। कमरे का दरवाजा तोडक़र दोनो के शवों को बाहर निकाला गया। दोनो के बीच कुछ दिन से छोटी-छोटी बात पर विवाद होता था। अब घटना के कारणों का पता लगा रहे है। दोनो ने खुदकुशी की है।
सुरेश शर्मा, टीआई, खनियांधाना।

Shivpuritezkhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *