September 21, 2026

16 साल के छात्र ने फांसी लगाकर किया सुसाइड : क्रिकेट खेलकर पहुंचा था घर, झूल गया फांसी पर, जांच में जुटी पुलिस

बच्चा



शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के कुटवारा गांव एक 16 साल के छात्र का शव घर के कमरे में सोमवार की शाम फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। 16 साल के छात्र ने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इसका पता फिलहाल नहीं लग सका हैं। इंदार थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आज मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम हैं।

क्रिकेट खेलकर आया था घर –

जानकारी के मुताबिक़ 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला सागर उर्फ कल्ला लोधी पुत्र बुन्देल सिंह लोधी सोमवार को गांव में क्रिकेट खेल कर सोमवार की शाम घर पहुंचा था। सागर के माता-पिता पडोसी गांव गमी में शामिल होने के लिए गए हुए थे। सोमवार की शाम घर के बच्चोँ ने उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा था। बाद में इसकी सूचना परिजनों को दी थी। बता दें कि सागर ने किन कारणों से सुसाइड किया। इसका कारण फिलहाल परिजनों को भी पता नहीं हैं। पुलिस ने सुसाइड के कारणों को पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिए हैं। इंदार थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया का कहना हैं कि मामले में मर्ग कायम कर आज शव का पोस्टमार्टम कराया गया हैं। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला हैं। 16 साल के बालक ने किस बजह से सुसाइड किया इसकी जांच की जा रही हैं।

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *