September 20, 2026

बागेश्वर धाम कथा: मंच पर बैठे सिंधिया से महाराज ने मांगी 108 फीट शंकर प्रतिमा की दक्षिणा, शिवपुरी को बताया “शिव की पुरी”



शिवपुरी। बागेश्वर धाम सरकार की शिवपुरी में चल रही भव्य कथा के चौथे दिन (27 नवंबर) का एक विशेष क्षण उस समय देखने को मिला जब केंद्रीय मंत्री एवं शिवपुरी-गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले से ही मंच पर विराजमान थे। शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट पर कथा के दौरान महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से सिंधिया से संवाद किया।

महाराज ने कहा –
“यह शिवपुरी है, नाम से शिव की पुरी है, लेकिन अगर यहां 108 फीट ऊंची भगवान शंकर की विशाल प्रतिमा बन जाए, तो यह सच में शिव की पुरी हो जाएगी।”

इसके बाद महाराज ने मुस्कुराते हुए कहा –
“बधाई में राजा साहब दक्षिणा रखते हैं, और हमें दक्षिणा में बस यही चाहिए आपसे।”

महाराज की इस बात पर पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने इसे शिवपुरी की धार्मिक पहचान को और मजबूत करने वाला भावनात्मक संदेश बताया।



कथा के चौथे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

Shivpuritezkhabar.com

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *