February 5, 2026

कटर के मकान के ताले काटने का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
एक दिन पूर्व ही मकान मालिक ने घर में लगाए थे कैमरे
शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना अंतर्गत दौलत सिंह होटल के पीछे एक मकान में बीती रात अज्ञात चोरो ने कटर से ताले काटने का प्रयास किया, पर उस रास्ते से लोगों का आना-जाना लगा रहा, इसलिए चोर अपने मंसूबों में कामयाब नही हो पाए। पूरी घटना मकान में एक दिन पहले ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इधर पुलिस ने मकान मालिक के आवेदन पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिजिकल रोड़ स्थित दौलत सिंह होटल के पीछे निवासी राजेंद्र कुमार खन्ना ने बताया 17 जुलाई को शाम 7 बजे से 9 बजे के बीच उसके सूने मकान के मुख्य दरवाजे में लगे ताले को काटने का प्रयास अज्ञात चोरों ने किया। इसलिए उसने १८ जुलाई को मकान में सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए। इसके बाद भी बीती रात ८.३० बजे ही दो चोरो ने कटर से चैनल में लगे ताले काटने का प्रयास किया, लेकिन वह ताला काट नही पाए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बताया जा रहा है कि रात को १२ बजे तक उसके मकान के पास वाली गली में लोगों का आना-जाना होता है, इसके बाद भी चोरो के हौंसले इतने बुलंद थे कि वह रात ८.३० बजे ही चोरी का प्रयास करने में लग गए। वह तो लोगों का निकलना होता रहा, इसलिए चोर वारदात को अंजाम नही दे पाए। सीसीटीवी फुटेज में चोरो के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है। मामले की शिकायत पुलिस में कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *