March 24, 2026

खेरे वाले हनुमान मंदिर से चोरी के मामले में फरार आरोपियो को देशी कट्टे के साथ पकड़ा


शिवपुरी। जिले की सतनवाड़ा थाना पुलिस ने खेरे वाले हनुमान मंदिर से दान पेटी चोरी करने के मामले में फरार एक आरोपी को उसके साथी के साथ देशी कट्टे व मंदिर से चोरी गई नकदी के साथ पकडऩे की कार्रवाई की है।
सतनवाड़ा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि मंदिर में हुई चोरी के मामले में वह पहले ही दो शातिर चोरो सुनील कोली व मनीष कुशवाह को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में जावेदन खान निवासी महावीर नगर भिंड फरार था। रविवार को एक सूचना पर से पुलिस ने दो युवको जावेद खान व सज्जन खान निवासी भिंड को मामौनी तिराहा सतनवाड़ा के पास से पकड़ लिया। दोनो आरोपियों में से जावेद मंदिर की चोरी में शामिल है। पुलिस ने इनके पास से एक ३१५ बोर का देशी कट्टा व दो जिंदा राउंड के साथ पकडऩे की कार्रवाई की है। जावेद के पास से पुलिस ने मंदिर की दानपेटी से चोरी गए रुपयो में से ८ हजार रुपए बरामद किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *