September 22, 2026
img-20240921-wa0008962891783262806410.jpg

दुकान का छज्जा गिरने से युवक की मौत
अमोला। जिले के अमोला थाना अंतर्गत सिरसौद में भुनिया होटल के सामने एक दुकान का छज्जा गिरने से उसकी चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमोला के ग्राम सिरसौद में भुनिया होटल के पास प्रदीप (२६)पुत्र गौरीशंकर लोधी निवास करता है। शनिवार की शाम करीब ५.३० बजे प्रदीप अपने घर के पास से होकर गुजर रहा था, तभी पास की दुकान का छज्जा भरभरा नीचे गिरा। पूरा मलबा प्रदीप पर आकर गिरा। आसपास के लोगों ने मलबे से प्रदीप को बाहर निकाला और करैरा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर से पुलिस ने शव का पीएम कराया है। बता दें कि प्रदीप की तीन साल पहले ही शादी हुई थी और उसका एक डेढ़ साल का बेटा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *