February 5, 2026

जमीनी विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से बोला हमला
पैर काटने का किया प्रयास, पुलिस ने किया केस दर्ज
बदरवास। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम गुहासा में जमीनी विवाद के चलते चाचा ने अपने भतीजे के ऊपर कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला बोल दिया। चाचा ने अपने भतीजे के सिर सहित पैरों में कुल्हाड़ी से बार किया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को पहले बदरवास फिर जिला अस्पताल लाया गया है।
जानकारी के मुताबिक गुहासा निवासी चंदन सिंह लोधी और उसके भाई पर्वत सिंह लोधी का जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी क्रम में शनिवार दोपहर पर्वत सिंह लोधी ने अपने भाई चंदन सिंह लोधी के बेटे ब्रजेंद्र लोधी (28) पर एकाएक कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया और घटना में ब्रजेन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई है। इसके बाद चाचा ने अपने भतीजे के पैर काटने के लिए पैरों पर कुल्हाड़ी से कई बार कर दिए। घायल को पहले बदरवास फिर जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चाचा पर केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *