September 20, 2026

❄️ कड़ाके की ठंड के चलते शिवपुरी जिले के स्कूलों के समय में बदलाव

आदेश


शिवपुरी | ShivpuriTezKhabar
शिवपुरी जिले में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आवागमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार शिवपुरी जिले के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय, एम.पी. बोर्ड, सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सभी विद्यालय अब अगले आदेश तक सुबह 9:00 बजे के बाद ही संचालित किए जाएंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।
📅 आदेश की तिथि
22 दिसंबर 2025
✍️ आदेश जारीकर्ता
जिला शिक्षा अधिकारी, शिवपुरी
(कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार)

ShivpuritezKhabar.com

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *