September 21, 2026

मवेशियों को शिकार बनाने की फिराक में हवाई पट्टी क्षेत्र में फिर दिखाई दिया तेंदुआ
स्थानीय लोगों ने बनाई वीडियो, पहले भी कई बार देखा जा चुका है तेंदुआ
शिवपुरी। शहर के हवाईपट्टी क्षेत्र में मदकपुरा के पास बीती रात कुछ लोगों ने एक तेंदुए को पत्थर की बाउंड्रीबॉल पर बैठा हुआ मोबाइल में कैद किया। इस क्षेत्र में तेंदुआ पहले भी कई बार अपनी आमद दर्ज करा चुका है। तेंदुआ इस क्षेत्र में मवेशियों को अपना शिकार बनाने की फिराक में रहता है।
मकदपुरा बस्ती के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ महिनो से एक तेंदुआ पहले तो नोनकोलू की पुलिया पर कई बार देखा गया है। अब यह तेंदुआ धीरे-धीरे मदकपुरा बस्ती की तरफ आने लगा है। बस्ती में रहने वाले लोगों के घरों के बाहर उनके मवेशी बंधे रहते है। ऐसे में उन मवेशियों पर तेंदुए की नजर रहती है। इधर लोग भी तेंदुए के कारण काफी दहशत में है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि इस तेंदुए को पकडक़र दूर जंगल में छोड़ा जाए, नही तो कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *