September 21, 2026

केबिल चोरी करने घुसे चोर को ग्रामीणों ने दबोचा, तीन भाग निकले, लुकवासा पुलिस कर रही पूछताछ
शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 46 हाइवे किनारे स्थित खेत से केबिल चोरी करने की कोशिश कर रहे चार चोरों में से एक को ग्रामीणों ने धर दबोचा। घटना मंगलवार रात करीब ढाई बजे की है। पकड़े गए चोर को ग्रामीणों ने लुकवासा पुलिस के हवाले कर दिया है, जबकि उसके तीन साथी बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुछ चोरी की गई केबिल भी जब्त की है।

घटना की जानकारी देते हुए खेत मालिक विनोद रघुवंशी ने बताया कि वह रोज की तरह देर रात अपने खेत पर निगरानी के लिए पहुंचा था। तभी उसने चार लोगों को बोरवेल की केबिल काटते देखा। शोर मचाने पर तीन चोर भाग निकले, लेकिन एक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। बाद में अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पकड़े गए चोर की तलाशी ली गई, जिसमें उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड पर राज कुमार दांगी, निवासी चकरा गांव लिखा हुआ है।

सूचना मिलने पर लुकवासा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस को चोर के पास से कुछ चोरी की गई केबिल भी मिली है, जो प्रारंभिक जांच में अन्य किसी क्षेत्र से चुराई गई प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों और चोरी की अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

https://shivpuritezkhabar.com

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *