September 21, 2026

करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 412 क्विंटल पीडीएस चावल जब्त, ट्राला चालक गिरफ्तार



करैरा : करैरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पीडीएस चावल की तस्करी को बेनकाब किया है पुलिस ने एक ट्राला से 412 क्विंटल सरकारी चावल (कीमत लगभग ₹11.20 लाख) बरामद करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है

दिनांक 26 जून 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्राला अवैध रूप से पीडीएस चावल लेकर गुजरात की ओर जा रहा है सूचना की पुष्टि के बाद थाना करैरा के सामने वाहन चेकिंग लगाई गई कुछ ही देर में ट्राला क्रमांक RJ09 GF 2423 को दिनारा की ओर से आते हुए रोका गया

चालक ने अपना नाम छोटू सिंह पुत्र बद्री सिंह राजपूत (उम्र 48 वर्ष, निवासी बूंदी, राजस्थान) बताया पूछताछ में चालक ने बताया कि वह ट्राले में पीडीएस का चावल लेकर दतिया से गुजरात की एक फैक्ट्री ले जा रहा है दस्तावेज मांगने पर चालक कोई वैध कागज़ नहीं दिखा सका

पुलिस टीम ने ट्राले की तलाशी ली तो करीब 700 बोरे मिले, जिनमें 412 क्विंटल चावल लदा था मौके पर पहुंचे कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने चावल की पुष्टि करते हुए बताया कि यह पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) का अनाधिकृत भंडारण प्रतीत होता है

आरोपी के खिलाफ थाना करैरा में अपराध क्रमांक 497/25, धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई, उनि रामानंद पचौरी, आरक्षक मत्स्येन्द्र गुर्जर, हरेन्द्र गुर्जर, राधे जादौन व सुरेन्द्र रावत की भूमिका रही.!!

shivpuritezkhabar.com

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *