February 4, 2026
बैराड़ में बुजुर्ग महिला के खाते से निकले 8500 रुपये, धोखाधड़ी का मामला दर्ज



शिवपुरी जिले की बैराड़ तहसील में धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। बेरजा गांव की बुजुर्ग महिला विमला रावत के पोस्ट ऑफिस खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 8500 रुपये निकाल लिए। यह खाता बैराड़ पोस्ट ऑफिस में है, जिसमें उन्हें वृद्धा पेंशन और पीएम किसान सम्मान निधि की राशि मिलती है।

जब विमला रावत ने खाते की जांच कराई तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से पैसे गायब हैं। स्टेटमेंट में पैसे निकालने वाले व्यक्ति की पहचान शिवपुरी निवासी मनोज परिहार के रूप में हुई है। विमला ने स्पष्ट किया कि न तो उन्होंने खुद पैसे निकाले और न ही किसी को पैसे निकालने की अनुमति दी।

गरीब परिवार से आने वाली विमला रावत ने अपने बेटे के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी है। उन्होंने धोखाधड़ी की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

Shivpuritezkhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *