February 5, 2026
12वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विवाहिता से विवाद का मामला आया सामने



शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 18 वर्षीय छात्र का शव उसके किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया।

जानकारी के अनुसार अमोलपाठा गांव निवासी महेन्द्र आदिवासी पुत्र चेनू आदिवासी शिवपुरी में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। वह टीवी टॉवर रोड साइंस कॉलेज के पास किराए के कमरे में रहता था। शुक्रवार दोपहर से मकान मालिक ने उसे नहीं देखा तो रात करीब 10 बजे खिड़की से झांककर देखा तो महेन्द्र का शव फांसी पर लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बहन ने लगाया विवाहिता पर आरोप –

मृतक की बड़ी बहन संजू ने आरोप लगाया कि पहले महेन्द्र फिजिकल क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला के घर किराए से रहता था। इसी दौरान महिला ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और पैसों की मांग करने लगी। परेशान होकर महेन्द्र ने वहां से कमरा बदल लिया। संजू का कहना है कि शुक्रवार शाम वही महिला उसके कमरे पर आई थी और दोनों के बीच विवाद हुआ था।

विवाहिता बोली – शादी के लिए बना रहा था दबाव

इधर, जिस विवाहिता पर आरोप लगाए गए हैं, उसका कहना है कि महेन्द्र का मोबाइल गुम होने के बाद उसने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया था। शुक्रवार को वह मोबाइल लौटाने गई थी। इसी दौरान महेन्द्र ने उस पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन उसने साफ मना कर दिया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बाद वह वहां से वापस आ गई थी।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Shivpuritezkhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *