September 21, 2026

मायके आई विवाहिता के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया केस दर्ज
पोहरी। जिले के पोहरी थाना अंतर्गत ग्राम नानौरा में अपने मायके आई एक महिला के साथ उसके ससुराल में रहने वाले एक परिचित युवक ने दुष्कर्म कर दिया। पीडि़ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
नानौरा निवासी महिला की शादी श्योपुर जिले के फरारा गांव में हुई है। विवाहिता रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए अपने मायके नानौरा आई थी। १7 अगस्त की शाम जब विवाहिता शौच के लिए घर से बाहर खेत पर गई तो वहां पर उसे उसकी ससुराल का मातादीन जाटव मिल गया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया और फरार हो गया। इधर महिला डर व शर्म के मारे इतने दिन चुप रही। बाद में परिजनो के बोलने पर पीडि़ता 3 सितम्बर को पोहरी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

#news

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *