September 22, 2026
शिवपुरी। एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री के नाम कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा

एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री के नाम कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा
शिवपुरी। एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों की मांगो को लेकर शासकीय पीजी कॉलेज में प्राचार्य को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शांतनु सिंह कुशवाह व कैंपस चलो अभियान जिला प्रभारी गौरव शर्मा  और मुरैना से आए छात्र नेता विकास शर्मा, रोहित शर्मा, जयदीप शर्मा आदि साथ रहे।
ज्ञापन के माध्यम से एनएसयूआई के नेताओं ने प्राचार्य महेन्द्र सिंह को बताया कि अभी तक जो पेपर लीक घोटाले हुए है, उन मामलो में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। छात्र संघ चुनाव कराए जाएं। नौकरी देने वाले सिलेबस को बढ़ाया जाए। जिले में आवासीय सुविधा के लिए अधिक से अधिक छात्रावास बनाए जाए। ज्ञापन देने के दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य अरुण चंदोरिया, गजेंद्र कुशवाह, आईटी सेल अध्यक्ष राम शर्मा, कॉलेज अध्यक्ष ऋषभ करोसिया, कॉलेज उपाध्यक्ष प्रवेंद्र लोधी, कॉलेज सचिव रविन्द्र लोधी, छोटू लोधी, डाइट कॉलेज अध्यक्ष कार्तिक राठौर, मलखान जाटव, सोनू जाटव, संदीप रावत, रोहित प्रजापति, दीपक रावत, जितेंद्र कुशवाह, प्रीति जाटव, विवेक धाकड़, अभिषेक सागर, शिवम लोधी आदि छात्र नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *