September 22, 2026

अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, चालक हुआ गंभीर घायल
सूचना के बाद भी मौके पर नही आई पुलिस, ग्रामीणों ने लगाया जाम
दिनारा। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के डामरौनकला पावर हाउस के नजदीक अंधे मोड़ पर एक बाईक अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को दी लेकिन सूचना के बाद भी कोई नही आया। इससे भडक़े ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। बाद में घायल को दूसरे वाहन से झांसी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के मुताबिक करैरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी रमेश कुशवाह (४०) रविवार को सुबह अपने किसी रिश्तेदार के यहां से बापस अपने गांव लौट रहा था। तभी डमरोनकला में पावरहाउस के नजदीक अंधे मोड़ पर रमेश की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गई। हादसे में रमेश कुशवाह गंभीर घायल हो गया। समय पर उपचार न मिलने से रमेश की हालत काफी बिगड़ गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर नही आई तो ग्रामीणों ने सडक़ पर जाम लगा दिया। साथ ही रमेश को इलाज के लिए दूसरे वाहन से झांसी अस्प

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *