September 22, 2026
img-20240923-wa0002397637338128186669.jpg

जेल जाने के डर से डीजल डालकर आग लगाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत
पति के केस में कोर्ट से जारी हुआ था वारंट
लुकवासा। जिले के कोलारस स्थित लुकवासा निवासी एक युवक का अपनी पत्नी से विवाद होने के बाद कोर्ट में भरण पोषण का केस चल रहा था। इस केस में कोर्ट ने युवक के खिलाफ बीते रोज वारंट जारी हुआ था। इसी वारंट के डर से युवक ने डीजल डालकर रविवार को आग लगा ली थी, सोमवार को युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लुकवासा निवासी अशोक रघुवंशी (४०)का उसकी पत्नी रेखा से कई साल पहले विवाद हो गया था। अशोक शराब का शौकीन था और उसने अपनी पत्नी रेखा को मारपीट कर भगा दिया था। रेखा अपने दो बच्चों के साथ मायके रह रही थी और पति अशोक पर भरण पोषण का केस कोर्ट में कर दिया था। कोर्ट ने हर माह १० हजार रुपए पत्नी को देने के आदेश दिए थे। जब अशोक ने यह राशि जमा नही कराई तो कोर्ट ने अशोक के खिलाफ वारंट जारी किया और अशोक ने जेल जाने के डर से खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। सोमवार को उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *