September 21, 2026
img-20240923-wa0007493344475094406726.jpg

शिवपुरी विधायक के साथ १५ लाख ४५ हजार रुपए की धोखाधड़ी
दो अलग-अलग केसों में ५ लोगों पर केस दर्ज
पश्चिम बंगाल व उप्र के आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
शिवपुरी। शहर की कोतवाली पुलिस ने शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन के मुनीम की शिकायत पर पश्चिम बंगाल व उप्र के ५ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इन आरोपियों ने मिलकर विधायक के साथ १५ लाख ४५ हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। 
विधायक देवेंद्र जैन के मुनीम केदार शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी सुकीर्ती व शानू कपाडिया ने कुछ माह पूर्व 12 लाख 83 हजार 250 रुपए  के 350 तेन्दू पत्ता बैग खरीदे थे। इसके अतिरिक्त 2 लाख 50 हजार रुपए नगद उधार लिए थे। बाद में दोनों ने फर्म को 7 लाख 16 हजार 745 रुपए को वापस कर दिए, लेकिन शेष 8 लाख 16 हजार 765 रुपए नही दिए। इसी तरह से आजादनगर सदर प्रतापगढ़ की वानिया ट्रेडर्स की फर्म के नाम से सलीम खान, कलीम खान व तनवीर ने 19 लाख 78 हजार 897 रूपये के तेन्दू पत्ता के 380 बैग खरीदे। बाद में तीनो ने 12 लाख 50 हजार रुपए फर्म के खाते में जमा कर दिए, पर 7 लाख 28 हजार 897 रुपए नही दिए। तेन्दू पत्ता खरीदने वाले ५ लोगों ने विधायक के साथ कुल 15 लाख 45 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *