September 21, 2026

कल्पना बस की टक्कर से बाइक सवार 20 साल के युवक की मौत, कॉलेज तिराहा पर हुआ हादसा

कल्पना बस की टक्कर से बाइक सवार 20 साल के युवक की मौत, कॉलेज तिराहा पर हुआ हादसा



शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करैरा टीला रोड कॉलेज चौराहा पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 20 साल के युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार में आ रही कल्पना बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। मृतक युवक निवाड़ी जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया (भाटा) का रहने वाला था। जो करैरा में रहकर मजदूरी का काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरेश पाल का 20 वर्षीय बेटा अंशेक पाल अपनी सीटी 100 मोटरसाइकिल से रामराजा गार्डन करैरा में काम पर जा रहा था। करीब दोपहर 2 बजे जैसे ही अंशेक सरकारी कॉलेज करैरा के सामने पहुंचा, तभी झांसी की ओर से आ रही कल्पना बस (एमपी07जेडजी6777) के ड्राइवर ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही अंशेक सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने और शरीर के अन्य हिस्सों में घाव आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत करैरा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बस जप्त कर जांच शुरू कर दी है।

shivpuritezkhabar.com

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *