September 21, 2026

बिजली के करंट लगने से किशोर की मौत
नदी में मोटर डाल के दौरान लगा करंट, मर्ग कायम
रन्नौद। जिले के रन्नौद थाना अंतर्गत ग्राम ढेंकुआ में बीती शाम खेत में काम करते समय एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
ढेकुआ गांव निवासी सोनू (१४)पुत्र वीरपाल गुर्जर बीते रोज अपने खेत में पास की नदी में से मोटर डालकर पानी देने का काम कर रहा था। तभी बिजली के तारों से उसे तेज करंट लगा जिससे वह मरणासन्न हालत में पहुंच गया। परिजन सोनू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर पूरे गांव में शोक है।

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *