September 22, 2026

जंगली सुअरों से किसान परेशान, हर दिन खराब कर रहे फसल
कभी भी कर देता है लोगों पर सुअर हमला, दहशत में लोग
बदरवास। जिले के इंदार थाना क्षेत्र में इन दिनों किसान जंगली सुअरों के झुंड से काफी परेशान हैं। इस क्षेत्र में सुअर हर रात किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को उजाड़ रहे है। इधर किसान रात भर फसलों की सुरक्षा करने को मजबूर बने हुए है। इधर यह सुअर लोगों पर भी हमला करने से नही चूक रहे। पीडि़त लोगों ने वन विभाग से इन सुअरों को पकडक़र दूर किसी जंगल में भेजने की मांग की है।
ग्राम रिनाय निवासी राजकुमार रघुवंशी ने बताया कि उन्होने अपने खेत में मक्का की फसल की है। हालात यह है कि कुछ ही दिनो में जंगली सुअरों ने उसकी १२ बीघा की फसल पूरी तरह से बर्बाद कर दी। राजकुमार ने बताया कि उसके खेत ही नही आसपास के कई खेतो में इन सुअरों ने यही किया है और सभी किसान इनसे परेशान है। इन सुअरो से अपनी फसल बचाने के लिए पूरी रात जागना पड़ता है। पिछली बार सुअरों के हमने से दो किसान घायल हुए थे।

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *