September 22, 2026

डॉ परिवार ने मंगलम आश्रम को भेंट की वाशिंग मशीन
वृद्धजनों के लिए आएगी काम
शिवपुरी। शहर के अस्पताल चौराहे के पास स्थित मंगलम वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों के लिए डॉ ओपी लखेरा व उनकी पत्नी वंदना ने अपनी पुत्रवधू सोनाक्षी शर्मा और शोभित शर्मा के जन्मदिवस पर आश्रम में वाशिंग मशीन भेंट की।
शिवपुरी के गांधी कॉलोनी निवासी वंदना लखेरा वर्तमान में इंदौर में निवासरत हैं और उनके पति ओपी लखेरा इंदौर मेडिकल कॉलेज में हेड ऑफ़ द डिपार्टमेंट न्यूरोलॉजिस्ट हैं। वंदना ने बताया कि बीते रोज उनकी पुत्रवधु सोनाक्षी का जन्म दिवस था। इस मौके पर पुत्रवधू की इच्छा थी कि वह वृद्ध आश्रम में कुछ सामग्री भेंट करें। वृद्ध आश्रम में यहां के प्रबंधक विवेक काले से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि यहां वृद्ध जनों के लिए एक वाशिंग मशीन की आवश्यकता है। इसके बाद वंदना ने एक नई वॉशिंग मशीन आश्रम को भेंट की है। आश्रम के प्रबंधक ने उनका आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Facebook Telegram X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *